Prayagraj News: सड़क पर गड्ढों के कारण पलट रहे हैं वाहन
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जलभराव और लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते वाहन लगातार गिर रहे हैं। शुक्रवार शाम बाई का बाग में एक ई रिक्शा चौराहे के पास से गुजरते वक्त गड्ढे में फंसकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की तो रिक्शा खड़ा हो सका। ऐसी ही स्थिति लाउदर रोड पर भी हुई। यहां मेडिकल कॉलेज से बालसन की ओर जाते वक्त ई रिक्शा पलट गया। हालांकि इसमें सवारियां नहीं थीं, लेकिन स्थिति खराब हो गई थी। सभी जगह सड़कों की मरम्मत के लिए आदेश तो जारी किया गया है, लेकिन समस्या यह है कि अभी हर जगह जलभराव है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कहीं घरों में भरा पानी तो कहीं धंसी सड़क में फंसा ट्रक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.