Prayagraj News: सड़क पर कार खड़ी कर शराब का सेवन, टोकने पर अधिवक्ता पर हमला
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन में एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर कार खड़ी कर शराब का सेवन कर रहे लोगों को टोकना अधिवक्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि अधिवक्ता सत्यम पांडेय को आरोपियों ने लामबंद होकर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जार्जटाउन पुलिस कार के नंबर के आधार पर पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।छतनाग रोड झूंसी निवासी अधिवक्ता सत्यम पांडेय की तहरीर के मुताबिक, आठ जुलाई को देर रात करीब एक बजे पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए थे। उसी समय कार सवार चार-पांच लोग गाड़ी का दरवाजा खोलकर हेड लाइट जलाकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि सत्यम पांडेय ने कार का दरवाजा बंद करने की बात कही, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में सत्यम पांडेय के बाएं आंख और बाएं कान में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। लहूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.