प्रयागराज, नवम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तेलियरगंज निवासी रमाशंकर शुक्ला ने शिवकुटी थाने में मारपीट और हत्या की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, घर के सामने सड़क पर हुए गड्ढे की मरम्मत उन्होंने अपने खर्च से कराया था। आरोप है कि पड़ोसी चंद्रभुवन पांडेय अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ फावड़ा व गैंती लेकर पहुंचे और सड़क खोदने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें घेरकर पीटा और गालीगलौज करते हुए पहले से दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या कराने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...