Prayagraj News: सड़कें सात दिन में न सुधरीं तो होगी कार्रवाई : डीएम
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: शहर में जलभराव, गड्ढों, अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी विभागों को बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर सात दिन के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। देरी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में रामबाग फ्लाईओवर, संत निरंकारी कट रामबाग, फाफामऊ से घाट तिराहा, सीएमपी कॉलेज और बालसन समेत कई स्थानों पर जलभराव और गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होने का मुद्दा उठा।
बैठक में उठाए गए मुद्दे डीएम ने नगर निगम, पीडीए, लोक निर्माण विभाग, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.