प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रीतम नगर क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क, सीवर, नाली और पानी की पाइपलाइन की समस्या को लेकर मंगलवार को महापौर कार्यालय के सामने धरना दिया। महिलाओं का आरोप है कि आसपास की गलियों में सड़क बन चुकी है, लेकिन उनकी गली पिछले दो वर्षों से विकास कार्य की बाट जोह रही है। बारिश होने पर गली में पानी भर जाने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। धरने के बाद महिलाएं जनसुनवाई में नगर आ,युक्त से मिलीं और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र की पार्षद रिया केसरवानी से कई बार सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं का कहना था कि पार्षद से मुलाकात और शिकायत के बावजूद गली की स्थिति जस की तस बनी हुई है।मह...