प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रीतम नगर कन्हई का तालाब की महिलाओं ने सड़क, सीवर, नाली और पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को महापौर कार्यालय के सामने धरना दिया। महिलाओं का कहना था कि आसपास की गलियों में सड़क बन चुकी है, लेकिन उनकी गली पिछले तीन साल से विकास कार्य की बाट जोह रही है। बारिश होने पर गली में पानी भर जाने से आवागमन में भारी परेशानी होती है। महापौर कार्यालय के सामने लगभग एक घंटा धरने के बाद महिलाएं जनसुनवाई में नगर आयुक्त से मिलीं और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र की पार्षद रिया केसरवानी से कई बार सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।महिलाओं यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सड़क, पानी, सीवर नाली के लिए महिलाएं धरने पर बैठीं ने कहा कि सड़क के साथ सीवर, नाली और प...