प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे में संविदा कर्मचारियों और सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कर्मचारियों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है। विभिन्न अस्पतालों, कार्यशालाओं, शेडों और स्टेशनों पर संविदा कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मास्क और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई। कर्मचारियों को योग, तनाव प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...