प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे संबलपुर से प्रयागराज के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर-प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को संबलपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...