प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची में छूटे लोगों को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत संप्रेक्षण गृह में रहने वाली पात्र महिलाओं के साथ बुजुर्गों, पेंशनधारकों और दिव्यांग वयस्कों को भी मतदाता बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान के तहत सभी पात्र लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह से कहा कि संप्रेक्षण गृह में रहने वाली महिलाओं समेत सभी पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मतदाता बनने को 17 और 24 अक्टूबर को ...