Prayagraj News: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी को सपा ने किया नमन
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए आंदोलन में भाग लेने वाले लोकनायक ने 1974 में संपूर्ण क्रांति आंदोलन की अगुवाई की। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और जन अधिकारी के लिए जेपी के विचार आज भी प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- Araria News: लोकनायक के व्यक्तित्व व कृतित्व को आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.