प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: राजरूपपुर निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि यूपी-112 की पुलिस उसे कॉल्विन अस्पताल लेकर गई थी। पुलिस को वह नाले में मिला था। सूचना मिलने पर वह भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें अमित का शव मिला। बाइक मैकेनिक लल्लन के तीन बेटों में अमित कुमार दूसरे नंबर पर था। वह सरिया-सीमेंट की दुकान पर काम करता था। सूत्रों के मुताबिक उसकी डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...