प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: मनसैता गांव के प्रधान जानकी नाथ यादव गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गए। वह घर से बाहर किसी से मोबाइल पर बात रहे थे, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मोबाइल स्विच ऑफ होने और पता नहीं लगने पर परिजनों ने थरवई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन प्रधान का पता नहीं चला। इधर, सपा विधायक आरके वर्मा और प्रधान संघ ने थाने पहुंचकर सकुशल बरामदगी की मांग की है। मनसैता के ग्राम प्रधान जानकी नाथ यादव प्रधान संघ के महामंत्री भी हैं। उनके भाई छत्रपाल ने तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे जानकी नाथ यादव किसी से बात करते हुए घर से बाहर निकले और लापता हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को अगवा करने का आरोप, अज्ञात पर ...