प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मनसैता गांव का ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव आखिरकार एक सप्ताह बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में मिला। वह 29 अक्तूबर की शाम लुंगी- बनियान में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, नया सिम एक्टिवेट होने के बाद लापता ग्राम प्रधान का पता चला। पुलिस टीम ने वृंदावन पहुंचकर ग्राम प्रधान को सकुशल बरामद किया। उसने परिजनों से कहासुनी के बाद नाराज होकर मोबाइल स्विच ऑफ कर वृंदावन जाने की बात कुबूल की है।

गुमशुदगी के बाद वृंदावन में मिले ग्राम प्रधान डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हाईकोर्ट में कार्यरत समीक्षा अधिकारी छत्रपाल यादव ने थ...