Prayagraj News: संतोष बिंद बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गंगापार जिलाध्यक्ष
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने जमुनीपुर निवासी संतोष बिंद को प्रकोष्ठ का गंगापार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संतोष बिंद लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और इससे पहले जिला सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मनोनयन के बाद जॉर्जटाउन स्थित सपा जिला कार्यालय में गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संतोष बिंद का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश, अवधेश यादव, खिन्नी लाल पासी, राम अवध पाल, जगदीश यादव, राम प्रताप यादव, नाटे चौधरी, अचल यादव, अभय राज, राम नरेश, सुनील बिंद, अरुण बिंद, अशोक बिंद, शिव कुमार बिंद ल सौरभ बिंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.