Prayagraj News: संचारी रोगों से बचाव को घर-घर करेंगे जागरूक
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेश कुमार और सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना करके किया।संचारी अभियान एक से 31 अक्तूबर चलेगा। साथ ही दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। संचारी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत नगर निगम और पंचायतीराज से समन्वय बनाकर संवेदनशील क्षेत्रों में संचारी रोगों के नियंत्रण पर विशेष बल दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. एचएल यादव, डॉ. आरके श्रीवास्तव,, अरविंद यादव, डीपी सिंह, एसी पटेल, पूजा सिंह, डॉ. आलोक डा0 आलोक, अशफाक, डॉ. अंशु वैश्य मौजूद रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.