Prayagraj News: संग्रहालय में दिव्यांग बच्चों का मनाया जाएगा जन्मोत्सव
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 150 दिव्यांग बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव बुधवार दोपहर एक बजे इलाहाबाद संग्रहालय में मनाया जाएगा। सबसे पहले बच्चों को इलाहाबाद संग्रहालय एवं तारामंडल का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा और उसके बाद बीएसए अनिल कुमार के संयोजन में जिन बच्चों का जन्मदिन बुधवार को है, उनके साथ सभी बच्चों के बीच खुशियां साझा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, बीएसए अनिल कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडेय आदि शामिल होगे। विकास पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों से परिचित कराने के साथ उनके आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनके साथ खुशियां साझा कर इस दिन को यादगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.