Prayagraj News: संगम पर चढ़ता पानी, अगले 72 घंटे भारी
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम नगरी में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से अगले 72 घंटे चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यमुना की रफ्तार तेज हो गई है और केन-बेतवा नदियों का बढ़ता पानी इसमें दबाव बढ़ा रहा है। वहीं गंगा भी उफान पर है। टोंस और कानपुर से गंगा में छोड़े गए पानी का असर आने वाले घंटों में जलस्तर पर दिखाई पड़ने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक नैनी में यमुना का जलस्तर करीब 81 मीटर और छतनाग में 80 मीटर के आसपास पहुंच सकता है। जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र और निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- संगम नगरी में गंगा-यमुना उफनाईं, 12 घंटे में 93 सेमी बढ़ा जलस्तर; सामान समेटने लगे लोग प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। घाटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.