प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम तट पर इस बार देव दीपावली भव्य रूप से मनाने की तैयारी है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि आयोजन की तैयारियों के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाएं, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देव दीपावली पर दीपदान के आयोजन को लेकर विभागवार कार्ययोजना तैयार की जाए। संगम तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की रूपरेखा पहले से तय कर ली जाए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें: डीएम सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करें। उन्होंन...