Prayagraj News: संगम डूबा तो परेड मैदान बना तीर्थ पुरोहितों का ठिकाना
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से संगम क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। संगम जलमग्न होने के साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने अपने तख्त और कुटिया अब परेड मैदान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। तीर्थ पुरोहित बुधवार सुबह से ट्रैक्टरों के जरिए संगम तट से अपना सामान समेटकर परेड पहुंचने लगे। परेड मैदान पहुंचते ही तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने शिविरों का निर्माण शुरू कर दिया। देखते ही देखते मैदान में नए शिविर आकार लेने लगे। संगम क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदार भी तीर्थ पुरोहितों के साथ अपना सामान लेकर परेड पहुंच गए। जलस्तर बढ़ने से जहां संगम क्षेत्र में गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, वहीं परेड मैदान अब तीर्थ पुरोहितों और दुकानदारों के लिए अस्थायी ठिकाना बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्रयागराज में यमुना उफनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.