प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर की दो सगी बहनों को संगम घुमाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर करीब दस महीने बाद जार्जटाउन थाने में पारुल यादव, जोगेंद्र यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पीड़िताओं का आरोप है कि संगम दर्शन कराने के बहाने उन्हें प्रयागराज लाया गया। यहां एक कमरे में सूप बताकर कुछ पिलाया गया। इसके बाद तीन लोगों ने बारी-बारी से उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी दी गई। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दोनों बहनों की उम्र 21 व 17 साल है। आरोप है कि 22 दिसंबर 2025 को दोनों बहनें पारुल ...