Prayagraj News: संगम क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोका
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संगम क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर संगम जाने वाले चार पहिया वाहनों को परेड मैदान तक ही जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके आगे चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। बंधे की ओर केवल ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र में नदी के आसपास सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर भीड़ और वाहनों का दबाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.