प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगमनगरी की हवा लगातार खराब हो रही है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) इस महीने तीसरी बार 100 के पार पहुंच गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति और चिंताजनक हो गई है। यहां पीएम-10 की मात्रा 350 के करीब पहुंचने से हवा में धूल-कणों का दबाव बढ़ गया है। तेलियरगंज और झूंसी में भी एक्यूआई 100 के नजदीक पहुंच गया है।हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के बीच सड़कों पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से धूल साफ करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल, सड़क किनारे जमा मिट्टी और वाहनों की आवाजाही से उठने वाले कणों पर भी नजर रखी जा रही है।खासकर सिविल लाइंस जैसे प्रमुख क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर बढ़ना चिंता का विषय है। नगर नि...