प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: श्री राधेश्याम सेवा ट्रस्ट की सोमवार को बैठक हुई। मुरारी लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयेश अग्रवाल के स्थान पर अनिल नारसरिया, लवकुश केसरवानी के स्थान पर श्याम शंकर लोहिया, राजेन्द्र शर्मा के स्थान पर विनय कुमार श्रीवास्तव को संस्थापक न्यासी मनोनीत किया गया। साथ ही रमेश चंद्र अग्रवाल तायल को उनकी ओर से की गई वित्तीय अनियमितिताओं के कारण सर्वसम्मति से ट्रस्ट से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महामंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम शंकर लोहिया, सुरेन्द्र बंसल व अन्य ट्रस्ट्री मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...