Prayagraj News: श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) न्यू कटरा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को निकटवर्ती विद्यालय नेशनल इंग्लिश स्कूल में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई की गई और विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य अजयपाल सोमवंशी ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने छात्रों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। अभियान में संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.