प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस के एसपी मार्ग स्थित स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आए युवक ने हीरा जड़ित अंगूठी चोरी कर ली। शोरूम के मैनेजर दुर्गविजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक, एक जुलाई की दोपहर करीब एक बजे युवक शोरूम में आया और 3.61 ग्राम वजन की हीरे की अंगूठी चोरी कर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस आरोपी का सुराग लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...