Prayagraj News: शोध लेखन और प्रकाशन की बारीकियां सीखीं
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में युवा शोधार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन विशेषज्ञों ने शोध लेखन, समीक्षा, संदर्भ लेखन और शोध प्रकाशन की बारीकियों की जानकारी दी। प्रो. अशोक पंकज ने समीक्षा एवं टिप्पणी लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. केएल शर्मा ने संस्कृति के व्याख्यात्मक और व्यावहारिक स्वरूप पर विचार रखे। डॉ. सुमित सौरभ श्रीवास्तव ने शोध प्रकाशन की चुनौतियां बताईं। प्रो. अशोक पंकज और डॉ. अर्चना सिंह ने संदर्भ लेखन का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रस्तावित शोध लेखों पर सुझाव दिए और प्रस्तुतियों की समीक्षा की। समापन सत्र में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संचालन डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने किया। डॉ. विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.