प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। 1884 से शिक्षा का प्रकाश फैला रहे शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज अपने ध्येय वाक्य सेमपेर सुरसुम (सदैव ऊपर की ओर या हमेशा ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहो) को लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीएन खरे, रघुनंदन स्वरूप पाठक और न्यायमूर्ति मदन लोकुर, पूर्व एयर चीफ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन, फिल्म निर्देशक, अभिनेता एवं पटकथा लेखक तिग्मांशु धूलिया समेत सैकड़ों आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर देने वाले इस कॉलेज के छात्र शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल फादर वाल्टर डिसिल्वा कहते हैं कि स्कूल का उद्देश्य छात्रों के केवल मानसिक विकास तक सीमित नहीं है। हम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं। बच्चों में छ...