प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शेरावाली वेलफेयर सोसाइटी एवं शेरवानी लिगेसी परिवार की ओर से शेरवानी लिगेसी परिसर में आयोजित तृतीय विशाल दुर्गापूजा महोत्सव में शनिवार को कॉलोनी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।सायंकाल दुर्गापूजा पंडाल में जस्टिस अनिल कुमार और उद्योगपति संजीव अग्रवाल ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आरती की। रात में श्रीमती नीलिमा सिंह की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन में कॉलोनी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: आजाद चौक की महारानी क...