Prayagraj News: शेयर बाजार में वायदा और जोखिम प्रबंधन को जाना
प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रयागराज शाखा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस के होटल में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) ट्रेडिंग विषय पर सेमिनार हुआ। फाइनेंशियल मार्केट एंड इन्वेस्टर अवेयरनेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने शेयर बाजार में वायदा और विकल्प कारोबार की रणनीतियों, जोखिम प्रबंधन और तकनीकी विश्लेषण की जानकारी दी। विशेषज्ञ वक्ता सीए मनु अग्रवाल ने एफएंडओ ट्रेडिंग की विभिन्न रणनीतियों, जोखिम प्रबंधन और आय के अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं, सीए तुषार गर्ग ने तकनीकी विश्लेषण, प्राइस एक्शन और बाजार के रुझानों के बारे में बताया। दोनों सत्रों की अध्यक्षता सीए सचिन अग्रवाल और सीए निर्भय खन्ना ने की। कार्यक्रम का संचालन सीए दीपक लाल प्रजापति ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.