Prayagraj News: शुगर की तरह हो सकेगी ब्लड कैंसर की जांच
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिस तरह शुगर की जांच के लिए खून की एक बूंद से कुछ ही सेकेंड में परिणाम मिल जाता है, उसी तरह भविष्य में ब्लड कैंसर की पहचान करना भी आसान हो सकता है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर विकसित किया है, जो खून के संपर्क में आते ही कैंसरकारी कोशिकाओं की पहचान करने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह सेंसर कुछ ही सेकेंड में जांच का परिणाम दे सकता है। ट्रिपलआईटी के अप्लाइड साइंस विभाग के प्रो. अखिलेश तिवारी की टीम ने करीब तीन साल के शोध के बाद यह तकनीक विकसित की है। संस्थान की ओर से पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है। प्रो. अखिलेश के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इस सेंसर को तैयार करने में ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया है। इसके लिए फाइबर की बाहरी परत हटाकर उसके एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.