प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: आषाढ़ मास की शीतला अष्टमी पर मां कल्याणी देवी व मां ललिता देवी मंदिर सहित अन्य देवी धाम आस्था से सराबोर रहे। व्रती माताओं ने बसिअउरा के रूप में पूड़ी-हलवा व फल मां भगवती को अर्पित किया तो दोनों मंदिरों में दुर्गा सप्तशती व ललिता सहस्रनाम का पाठ भी किया गया। दिनभर देवी धामों में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। माताओं ने अपने पुत्रों के सुखद व सफल जीवन की कामना की। अष्टमी पर मां कल्याणी देवी मंदिर व तेलियरगंज स्थित शीतला मां के मदिर में मेले का आयोजन हुआ। मंगलाआरती के बाद भोर में 4:30 बजे दर्शन के लिए कपाट खोला गया। ललिता देवी मंदिर में पुजारी शिव मूरत मिश्र के आचार्यत्व में मां ललिता देवी का बहुरंगी फूलों से शृंगार किया गया तो मां कल्याणी देवी का शृंगार सोने-चांदी के आभूषणों से किया गया। पं. सुशील कुमा...