Prayagraj News: शिव मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: कोतवाली पुलिस ने करीब छह दिन पहले सुलाकी चौराहे के पास शिव मंदिर से हनुमानजी की प्रतिमा के चांदी के कान का कुंडल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नितिन कुमार निवासी नयापुरा शिवकुटी को बुधवार को मोती पार्क बहादुरगंज के पास पकड़ा। कुंडल और 230 रुपये बरामद किए। एसीपी कोतवाली निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सितंबर की रात मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी नगर की ओर से पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.