प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: कैंटोनमेंट बोर्ड जनरल हॉस्पिटल की ओर से 'चिकित्सा आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत आंबेडकर सदर बाजार में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवनीत डागर ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को उनके निकट आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने आभार जताया। शिविर में लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसएन पांडेय, डॉ. पीपी शुक्ला (आरएमओ), डॉ. सुनीता गौड, सिद्धार्थ पांडेय, अशोक कुमार, डॉ. मोहम्मद अंसार, वीडी शुक्ला, विनोद बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...