Prayagraj News: शिवलिंग का अभिषेक कर बिग बी की दीर्घायु की कामना
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेध घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की। पूर्व उपमहापौर एवं मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी के नेतृत्व में प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लेकर बिग बी के समर्थन में नारे लगाए। अनामिका चौधरी ने कहा कि अमिताभ बच्चन प्रयागराज के गौरव हैं। इस दौरान जाह्नवी निषाद, प्रीति चौधरी, नेहा केशरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.