Prayagraj News: शिवकुटी में पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: शिवकुटी क्षेत्र में स्थित लाला की सराय में शनिवार सुबह पेंटर 50 वर्षीय पन्ना लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बेटे विकास के मुताबिक, हर दिन की तरह शनिवार सुबह भी पिता सोकर उठे और बाहर चले गए। कुछ देर बाद लौटे और मकान की पहली मंजिल पर छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पन्ना लाल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। तीन बेटों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा विकास अविवाहित है और ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.