Prayagraj News: शिवकुटी के दर्जनों घरों में दूषित जलापूर्ति
प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: शिवकुटी के दर्जनों घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। अधिकतर परिवार खरीदकर या उबालकर पानी पी रहे हैं। क्षेत्र के शिव भोजनालय वाली गली, टेलीफोन एक्सचेंज की गली, शिवकुटी मेला रोड, चिल्ला मलिन बस्ती में दूषित जलापूर्ति हो रही है। इन गलियों में रहने वालों का कहना है कि पिछले कई दिन से यह समस्या बनी हुई है। गौरव वर्मा, गीता कनौजिय, प्रियंका देवी, आंचल केसरवानी, नीरज वर्मा, जयभारत और चंद्रपाल यादव आदि का कहना है कि दूषित जलापूर्ति की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने सीवर का कनेक्शन लिया। कनेक्शन लेने के बाद गड्ढे में बोरी छूट गई, जिससे सीवर लाइन जाम हुई और गंदा पानी ओवरफ्लो करने लगा। गड्ढे से बोरी निकालकर सीवर लाइन को चालू कर दिया गया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.