Prayagraj News: शिक्षा का बजट घटाया, स्कूलों पर ताले लगाए, कैसे बनेंगे विश्वगुरु: पल्लवी
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से सपा की विधायक पल्लवी पटेल ने बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसान, मजदूर और निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब प्राथमिक विद्यालयों पर ताले लगाए जा रहे हैं और शिक्षा का बजट घटाया जा रहा है तो देश विश्वगुरु कैसे बनेगा? उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए लोगों से एकजुट होने और सरकार से सवाल पूछने का आह्वान किया। अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में आयोजित रैली में पल्लवी पटेल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा क्षेत्र कृषि है, लेकिन खेत-खलिहान उजाड़े जा रहे हैं। किसान की जमीन एक्सप्रेसवे के नाम पर ली जा रही है। अन्नदाता मजबूर होकर शहरों में मजदूर बनने को विवश है। उन्होंने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.