Prayagraj News: शिक्षा आत्मनिर्मर बनाने का सशक्त माध्यम : डॉ. कीर्तिका
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट और नैनी स्थित सिटीजन गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल माहवारी एवं सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को समझने, सही निर्णय लेने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उससे बचाव की जानकारी दी। क्लब की ओर से एक छात्रा को एक साल की फीस प्रदान की गयी। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा खरे, सचिव प्रतिमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रत्ना जायसवाल, संपादक ज्योति श्रीवास्तव, प्रबंधक उमा सिंह, प्राचार्य मधुलिका सिंह, शालिनी दीक्षित, सुषमा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.