प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को लोक कल्याण के निमित्त रुद्राभिषेक महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर वॉयस ऑफ टीचर्स (वोट) के अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र 'धीर' ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के संस्कार, चरित्र और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला राष्ट्र निर्माता है। परमार्थ उत्थान एवं अनुसंधान संस्थान के स्वामी पद्मनाभानंद ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक है। आचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के नैतिक निर्माण से ही आदर्श नागरिकों का निर्माण होगा और आदर्श नागरिकों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- शिव की चर्चा ही परम् सत्य है: स्वामी ओमानंद आचार्यों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन और अभिषेक किया आचार्य आयुष त्रि...