प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की हालिया असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्तियों में आरक्षण नियमों के अनुपालन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण का आधार स्पष्ट करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि विद्यालय अथवा विषय को मूल इकाई मानने को लेकर असमंजस है। लंबवत और क्षैतिज आरक्षण किस नियमावली या शासनादेश के तहत लागू किया गया, यह स्पष्ट नहीं है। छात्रनेता प्रियांशु विद्रोही ने चेतावनी दी कि त्रुटियां दूर कर शुद्धिपत्र जारी नहीं हुआ तो उच्च न्यायालय जाएंगे। इस दौरान विजयकांत यादव, राहुल पटेल, हरेंद्र कुमार, अंकित पाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्यालय को एकल इकाई मानकर लागू होता है आरक्षण: अध्यक्ष

हि...