प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17735 पदों पर भर्ती से बाहर किए गए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अवध, पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से एकल विषय प्रमाणपत्र एवं समकक्ष स्नातक डिग्री/योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभ्यर्थियों ने शासन, प्रशासन एवं विश्वविद्यालयों के समक्ष ज्ञापन देकर अपनी योग्यता को मान्यता और भर्ती में आवेदन का अवसर देने की मांग की। सारी कोशिशें बेकार होने के बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका की है। अब 13 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है। हजारों अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि उन्हें टीजीटी भर्ती में न्याय मिलेगा और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी एकल व...