Prayagraj News: शिक्षक दिवस, बाढ़ व दधिकांदों मेला पर गोष्ठी
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कचहरी स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें शिक्षक दिवस के साथ बाढ़ राहत कार्य और आगामी दधिकांदो मेला पर्व की तैयारियों पर चर्चा हुई।अध्यक्षता नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने की। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में ऋषिकुल विद्यालय, राजापुर में स्वयंसेवकों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बाढ़ और दधिकांदो मेला पर्व को लेकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक, राकेश कुमार तिवारी, स्टाफ ऑफिसर नगर एलके अहेरवार, डिप्टी डिविजनल वार्डन आशीष बाजपेयी, पोस्ट वार्डन प्रमोद कुमार यादव आदि ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों को किया सम्मानित यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.