Prayagraj News: शिक्षकों ने दी वैदिक गणित की परीक्षा
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की राजापुर शाखा में मंगलवार को समूह की सभी शाखाओं के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के लिए वैदिक गणित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में समूह की छह शाखाओं बेली, राजापुर, हनुमानगंज, नैनी, सलोरी, झूंसी के सभी गणित शिक्षक-शिक्षिकाओं संध्या त्रिपाठी, तनय, शिवम राय, जितेंद्र यादव, पूजा, सुप्रिया, मीनाक्षी, गुड्डी आदि ने भाग लिया। परीक्षा के बाद ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक तथा वैदिक गणित प्रांत संयोजक रजनीश चतुर्वेदी ने शिक्षकों को कक्षा एक से पांच तक के लिए विभिन्न नियम, निखिलम् सूत्र, ऊर्ध्व तिर्यग्भ्याम् सूत्र के माध्यम से तेज गणना करना सिखाया और बताया कि वैदिक गणित के 13 मुख्य सूत्र और 16 उपसूत्र हैं जिनसे बड़ी से बड़ी गणना कुछ सेकंड में की जा सकती है। निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.