Prayagraj News: शिक्षकों के 60 हजार पदों पर भर्ती को दिया धरना
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 60 हजार पद पर भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर बेरोजगारों का बेमियादी धरना सोमवार को तीसरे दिन जारी रहा। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर बेरोजगारों को समर्थन दिया।डीएलएड मोर्चा के अध्यक्ष रजत सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के ग्रामीण क्षेत्रों में 48,883 और शहरी क्षेत्रों में 12,075 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी सरकार केवल 11,508 पदों पर ही भर्ती करने जा रही है। जब तक 60 हजार पदों पर भर्ती शुरू नहीं होती धरना जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.