Prayagraj News: शिक्षकों, मेधावियों को किया गया सम्मानित
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा प्रयाग प्रांत की ओर से मंगलवार को ज्वाला देवी सरस्वती बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सुभाष नगर मम्फोर्डगंज में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं, मेधावी छात्र चंद्राशु मिश्रा और कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समीक्षा विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 80 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। प्रांतीय सेवा संयोजक मनीष सिंह ने दवाएं वितरित कीं। शाखा संरक्षक माया द्विवेदी, अध्यक्ष मधु अस्थाना, सचिव सोनिया अग्रवाल, महासचिव अमित श्याम, संयोजक संतोष सेठ, ममता सिंह, प्रबंधक मंजू दरबारी, संगीता अग्रवाल मौजूद रहीं। संचालन संतोष सेठ ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.