प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में तैनात कर्मचारियों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर बैक डेट में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगा है। चकिया निवासी मोहम्मद नसरत ने मंगलवार को जनसुनवाई में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मौजा पीपल गांव स्थित आराजी संख्या 815 की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से विरोधियों ने झल्लर सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। इसमें उनकी मृत्यु की तारीख 12 अक्तूबर 2000 दर्ज है। जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि झल्लर सिंह ने एक अक्तूबर 2002 को स्वयं जिला न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर जीवित होने का दावा किया था।

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का आर...