Prayagraj News: शिकायतों पर सरकारी जमीन खाली कराने को दौड़ाई टीम
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता समाधान दिवस में मिली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर शनिवार को राजस्व अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर तहसीलों में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम और तहसीलदारों ने राजस्व टीमों के साथ मौके पर जांच कर शिकायतों का निस्तारण कराया।बारा तहसील में चकमार्ग और नवीन परती भूमि पर कब्जे से संबंधित पांच शिकायतों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया गया। सोरांव में 15 शिकायतों की राजस्व टीम से जांच कराकर उनका समाधान कराया गया। कोरांव में कैलाश नाथ यादव, राम उजागिर, अन्नू दुबे, राम लक्षन समेत अन्य शिकायतकर्ताओं की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी शिकायतों का राजस्व टीम की जांच के बाद निस्तारण किया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.