Prayagraj News: शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से गूंजा रवीन्द्रालय
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: जगत तारन डिग्री कॉलेज के रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित प्रभावती संगीत समारोह में शनिवार को शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्य प्रकाश तिवारी, रेखा शर्मा और आकाशवाणी इलाहाबाद के पूर्व निदेशक लोकेश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर गायिका आस्था गोस्वामी ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक प्रियकृष्ण ने वर्षा प्रधान राग मियां मल्हार की मोहक प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। साथ ही मिर्जापुर की कजरी की सुमधुर धुन प्रस्तुत की। संगतकारों में हारमोनियम पर शमशाद अहमद खां और विनोद कुमार मिश्र रहे। इस मौके पर शांति, ज्योति मिश्रा, डॉ. स्वतंत्र शर्मा, साहित्य कुमार नाहर, हसन नकवी, डॉ. रेनू जौहरी, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी, डॉ. बच्चा बाबू वर्मा मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.