प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी भी बरामद हो गई है। हंडिया थाने के सैदाबाद ढोकरी का रहने वाला दीपक भारतीया थरवई के एक गांव में रिश्तेदारी में रहता था। पड़ोस की एक नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन दिन पहले भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानापुर चौकी इंचार्ज ने किशोरी और आरोपी युवक को दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस का कहना है बरामद किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...