Prayagraj News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने पर मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: खुल्दाबाद थानाक्षेत्र की एक महिला ने 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए संदीपन घाट कौशाम्बी के मोहम्मद आसिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि 28 जुलाई को बेटी घर से तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। जब उसने आरोपी की बहन से बेटी को वापस भेजने की गुहार लगाई, तो गाली-गलौज की गई। आरोप है कि फोन पर तीन लाख रुपये की मांग करते हुए पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.